Software:-
 Software प्रोग्राम का सेट (set of programs) होता है जो किसी स्पेसिफिक टास्क के लिए डिजाइन किए जाते हैं
प्रोग्राम निर्देशों का एक सेट set of instructions होता है

सॉफ्टवेयर को हम दो भागों में बांट सकते हैं

1. सिस्टम सॉफ्टवेयर( system software):-
                                                                                           यह वह सॉफ्टवेयर होते हैं  हैं जो किसी भी कंप्यूटर या डिवाइस के background प्रोसेस को संभालता है जो कंप्यूटर्स कंपोनेंट्स जैसे हार्डवेयर को हैंडल करने में सक्षम होते हैं जब हम कोई नया कंप्यूटर लेकर आते हैं तो सबसे पहले हम उसमें ऑपरेटिंग सिस्टम को इंस्टॉल करते हैं ऑपरेटिंग सिस्टम सिस्टम सॉफ्टवेयर का एक अच्छा example है निम्न प्रकार के सिस्टम सॉफ्टवेयर होते हैं जैसे operating system( windows 7 ,windows 8, Mac ,Unix, Android .Linux) language translator.

2. एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर (application software ) :-
                                                                      एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर किसी एक स्पेसिफिक टास्क को पूरा करने के लिए बनाए जाते हैं इन्हें हम प्रॉब्लम सॉल्विंग सॉफ्टवेयर भी कह सकते हैं इन्हें डायरेक्ट किसी भी डिवाइस में इंस्टॉल नहीं किया जा सकता है बल्कि यह सिस्टम सॉफ्टवेयर द्वारा दिए गए एक प्लेटफार्म पर रन करते हैं नीचे कुछ एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर के example दिए गए हैं
जैसे Photoshop, MS word ,MS Excel, MS PowerPoint ,VLC media player, video editor ,screen recorder, audio recorder, typing master.

क्या होता है ऑपरेटिंग सिस्टम
(What is operating system):-
                                                यह एक सिस्टम सॉफ्टवेयर है जो कंप्यूटर हार्डवेयर और उपयोगकर्ता के बीच में कम्युनिकेशन कराता है

 Translator :-
यह एक सॉफ्टवेयर होते हैं जो प्रोग्रामिंग लैंग्वेज  मैं लिखे गए प्रोग्राम को मशीनी भाषा में ट्रांसलेट करते हैं बिना किसी कोड बदले
ट्रांसलेटर तीन प्रकार के होते हैं

1. असेंबलर (assembler)
2. कंपाइलर ( compiler)
3. इंटरप्रेटर ( interpreter )

Assembler:-
                   हम जानते हैं कि कंप्यूटर सिर्फ मशीन लैंग्वेज 0 or 1 कोई समझता है असेंबली भाषा मैं लिखे गए कोड को  मशीनी भाषा के code में बदलता है

Compiler :-
                  यह हाई लेवल लैंग्वेज( high level language) में लिखे गए प्रोग्राम को मशीनी भाषा में बदलता है यहां लिखे गए प्रोग्राम को एक साथ मशीन लैंग्वेज में ट्रांसलेट करता है

Interpreter :-
                    हाई लेवल लैंग्वेज में लिखे गए प्रोग्राम को मशीनें भाषा में बदलने का कार्य करता है लेकिन यह इंस्ट्रक्शन को बारी-बारी से मशीन लैंग्वेज में translate करता है